Saturday 17 August 2019

आशिष शेलार और शेखर रवजियानी ने किया मिसाल मुंबई के बालवाड़ी एन्ड स्किल सेंटर का अनावरण


रुबल नागी ने आदरणीय मंत्री श्री आशिष शेलार के सहयोग और रूबल नागी आर्ट फाऊंडेशन की पहल से 'मिसाल मुंबई' के अंतर्गत ज़ाफ़र बाबा कॉलोनी, बांद्रा पश्चिम में एक नई एजू-हब (बालवाड़ी) एन्ड स्किल सेंटर की शुरुआत की। आदरणीय आशिष शेलार और शेखर रवजियानी के हाथों से इस केंद्र का अनावरण किया गया।  इसका मुख्य उदेश्य महिलाओं और बच्चों को व्यावसायिक कौशल् संरचना और प्लेसमेंट  द्वारा आर्थिक दृष्टी से स्वतंत्र जीवन जीने में सक्षम करना हैं। 
इससे पहले 'मिसाल मुंबई' के अंतर्गत ठाणे, वरळी, कोलाबा, प्रभादेवी, औरंगाबाद, नाशिक,विरार, नालासोपारा, गोवंडी में भी बालवाड़ी और  स्किल सेंटर की स्थापना की गयी हैं। डिजिटल इंडिया की पहल से विविध प्रकार के उपयोग कर नागरिकों को जानकारी, ज्ञान और कौशल् प्रदान करना और युवाओं को सक्षम बनाके झोपडपट्टी के बदलाव का एजेंट बनाना, यहीं  'मिसाल मुंबई' का उदेश्य है।

No comments:

Post a Comment